मोबाइल कंपनियों ने लगाया मंहगाई का करंट

हलांकि अभी कुछ कंपनियों ने औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के हवाले से ये खबर मिली है कि एयरटेल अपने कॉल रेट को 1 रुपए प्रति मिनट से बढ़ाकर 2 रुपए प्रति मिनट करने जा रही है, जबकि आइडिया ने अपने कॉल रेट को 1.2 पैसा प्रति सेकेंड से बढ़ाकर 2 पैसा प्रति सेकेंड कर दिया है। वही वोडाफोन ने अपनी कॉल दरों में बढ़ोतरी के बारे में कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन माना जा रहा है कि वो अपने वॉयस दरें घटा सकता है।
ये खबर इसलिए भी पुख्ता होती है क्योंकि एयरटेल ने बुधवार से अपने उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले मुफ्त मिनट की सुविधाओं और प्रमोशन के लाभ को घटा दिया है। कॉल रेट में किए जा रहे बदलाव को कंपनियों के खर्च में होने वाले इजाफे के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल मोबाइल कंपनियों की कमाई का 85 फीसदी हिस्सा वॉयस कॉल से ही आता है, लेकिन भारत में वॉयस कॉल की दरें दुनिया के न्यूनतम दरों में से एक है, जिसकी वजह से कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मोबाइल उपभोक्ता के मामले भारत चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार है लेकिन मोबाइल कंपनियों के बीच प्रतियोगिता की वजह से 2009 के बाद से कॉल दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications