आंतकियों की सूची में 10 भगवाधारियों के नाम

sushil kumar shinde
नयी दिल्ली। बीजेपी और संघ को हिन्दु आंतकवाद से जोड़ने वाले गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान के बाद भले ही उनके उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई हो, लेकिन लगता है कि गृह मंत्रालय अपने इस बयान से पीछे हटने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। पहले तो सरकार जहां इस बयान पर कुछ भी कहने से बच रही थी वहीं अब सरकार ने एनआईए द्वारा तैयार की गई 10 भगवा आतंकियों की सूची जारी कर दी है।

नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी(एनआईए) ने आंतकियों की एक सूची जारी की है। इस लिस्ट में 10 ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं जिनके तार कहीं ना कहीं आरएसएस या फिर हिंदुत्ववादी संगठनों से जुड़े हैं। लिस्ट में शामिल इन लोगों पर देश में आंतक फैलाने या फिर आंतकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है।

भारत सरकार के गृह सचिव आरके सिंह ने इस लिस्ट पर मुहर लगाते हुए कहा है कि एनआईए ने ये लिस्ट पुख्ता सबूतों के आधार पर तैयार किया गया है। इस लिस्ट में शामिल किसी भी नाम के आंतकी गतिविधियों में शामिल होने पर किसी भी तरह का कोई शक नहीं है। इसलिए कोई भी इसपर सवाल नहीं उठा सकता।

NIA द्वारा तैयार लिस्ट में जिन 10 लोगों को भगवा आंतकवाद से जोड़ा गया है उनके नाम इस तरह से है-

  1. सुशील: आरएसएस का कार्यकर्ता। जिसका नाम समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट और अजमेर शरीफ दरगाह में हुए धमाकों से जोड़ा गया है।
  2. संदीप डांगे: आरएसएस का प्रचारक। इनपर समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट, अजमेर शरीफ धमाका और मक्का मस्जिद धमाकों में शामिल होने का शक है।
  3. लोकेश शर्मा: आरएसएस के नगर कार्यवाहक, इसपर समझौता एक्सप्रेस समेत मक्का मस्जिद ब्लास्ट में शामिल होने का शक है।
  4. रामजी कालसंगरा: आरएसएस के सहयोगी। समझौता एक्सप्रेस बल्स्ट और मस्जिद ब्लास्ट में आरोपी
  5. देवेन्द्र गुप्ता: संग प्रचारक। अजमेर ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार
  6. राजेन्द्र: आरएसएस कार्यकर्ता। समझौता एक्सप्रेस और मस्जिद ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार

इसके अलावा स्वामी असीमा नंद, मुकेश वासानी, चंद्रशेखर सेवे, कमल चौहान पर भी आंतकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है और इन्हें इसी मामले के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकार ने मौके का फायदा उठाते हुए हिन्दु आंतक से जुड़े इन लोगों की सूची जारी कर जहां एक ओर गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का बचाव कि या है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी और संघ से जुड़े लोगों की इ स तरह की गतिविधियों से जुड़े होने की खबर से लोगों में बीजेपी और आरएसएस के प्रति शक पैदा करने की कोशिश भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+