सड़क हादसे में 15 मौत, धुंध की वजह से हुआ हादसा

तेज रफ्तार में आ रही बस इस खंभे से जा टकराई। बस की रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर के बाद बस पूरी तरह से पलट गई। तेज रफ्तार की वजह से ड्राइवर बस पर संतुलन नहीं रख पाया। रफ्तार और धुंध की वजह से ये हादसा हुआ और हादसे की वजह से 15 श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने रेसक्यू ऑपरेशन शुरु कर दी। हादसे में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं दुर्घटना में मरने वाले लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से ही बस का ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है। धुंध की वजह से हुए इस हादसे ने 15 लोगों की जिंदगी छान ली। सर्दी के दिनों में धुंध की वजह से आए दिन हादसे होते रहे है, इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल छा गया है।












Click it and Unblock the Notifications