दाऊद इब्राहिम से बड़े आतंकवादी हैं मोदी: बेनी प्रसाद वर्मा
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी और संघ के बारे में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान का समर्थन किया है। बेनी प्रसाद ने भी शिंदे की राह पर चलते हुए भाजपा और आरएसएस पर आतंक को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं बेनी प्रसाद वर्मा ने सारी हदें पार करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री की नरेन्द्र मोदी की तुलना अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से कर दी है। वर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी दाऊद से कम बड़े आतंकी नहीं है। बेनी प्रसाद वर्मा के इस बयान के बाद से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरु हो गया है। id="toptextpromo">सोमवार
को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान बेनी प्रसाद वर्मा ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि राहुल जैसे युवा नेता के हाथों में कांग्रेस की कमान होने से देश को लाभ होगा। वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी में देश चलाने की काबिलियत है। बेनी प्रसाद वर्मा ने यह दावा तक कर दिया कि आने वाले समय में राहुल गांधी देश का नेतृत्व करेंगे। राहुल के भाषण की तारीफ करते हुए बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने जैसा भाषण दिया है वैसा भाषण मैने अपने राजनीतिक जीवन में कभी नहीं सुना। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा कि जिंदगी के आखिरी पड़ाव में कांग्रेस में शामिल होकर वह खुद को भाग्यशाली समझ रहें हैं। उसके बाद भाजपा पर हमलावर तेवर अख्तियार करते हुए बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने जो कहा है मैं उसका समर्थन करता हूं। मालूम हो कि सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि आरएसएस देश में आतंकवादी बनाने का काम कर रहा है।











Click it and Unblock the Notifications