गडकरी की पूर्ति कंपनी की छानबीन करने पहुंचा आयकर विभाग

nitin gadkari
मुबंई। एक ओर बीजेपी के पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी कल दुबारा से पार्टी अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के लिए चुनाव की तैयारी में लगे है तो दूसरी ओर आयकर विभाग गडकरी की कंपनियों के खाते खंगाल रहा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट नितिन गडकरी की पूर्ति समूह की छानबीन करने आज उसके दफ्तर पहुंचा। दरअसल बीजेपी पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी पर उनकी कंपनी पूर्ति समूह के जरिए गलत निवेश जुटाने का आरोप है। आयकर विभाग उनसे इसी बावत पूछताछ कर रही है।

मामले की सत्यता की जांच कर रही आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने आज पूर्ति समूह की आठ अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गडकरी की कंपनी पूर्ति समूह में निवेश करने वाले कंपनियों के पते और कागजातों की जांच की गई। गौरतलब है कि इससे पहले आयकर विभाग ने पूर्ति समूह में संदिग्ध निवेश को लेकर बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी को विभाग पेश होना का समन भेजा था, लेकिन पार्टी के कार्यां में व्यस्तता का हवाला देकर गडकरी ने आयकर विभाग से कुछ और समय मांगा था।

वही पार्टी की ओर से बीजेपी अध्यक्ष का बचाव करते हुए पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूर्ति पावर एण्ड शुगर लिमिटेड से नितिन गडकरी को कोई लेना-देना नहीं है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गडकरी ने डेढ़ साल पहले ही कंपनी में अपने सारे पदों से इस्तीफा दे चुके है। बीजेपी अध्यक्ष की बात को ध्यान में रखते हुए आयकर विभाग ने उन्हें 1 फरवरी को दुबारा से विभाग के सामने पेश होने का आदेश दिया है। अध्यक्ष पद चुनाव से पहले इस तरह की छापेमारी से पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के माथे पर बल तो जरुर पड़ गया है लेकिन देखने वाली बात तो ये होगी कि 1 फरवरी को विभाग के सामने पेश होकर गडकरी अपनी कंपनी में किए गए संदिग्ध निवेश के बारे में क्या बयान देते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+