उद्धव ठाकरे कल लेंगे शिवसेना की कमान

ऐसा माना जा रहा है कि यह परिवर्तन आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखकर किया जा रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मैं बालासाहेब का बेटा हूं और उन्होने अपने प्रयासों से पार्टी को यहां तक पहुंचाया है। अब मैं पार्टी को आगे ले जाने के लिए तैयार हूं। उद्धव ने यह भी कहा कि कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि शिवसेना का समय अब खत्म हो चुका है लेकिन हम पार्टी को अगले स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हैं।
उनका कहना है कि हमने पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा दो भारतीय सैनिकों की बर्बरता के खिलाफ आवाज उठाई। गौरतलब है कि विरोध के कारण ही हॉकी इंडिया लीग में खेल रहे पाकिस्तानी खिलाडि़यों को वापस भेज दिया गया। इसके अलावा पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के भारत दौरे पर रोंक लगा दी गई है।
उद्धव ठाकरे के 22 वर्षीय पुत्र आदित्य ठाकरे शिवसेना की यूथ विंग 'युवा सेना' के अध्यक्ष बने रहेंगे साथ ही उन्हें शिवसेना की कोर कमेटी का सदस्य भी बनाया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications