बिहार के दरभंगा से आईएम का आंतकी गिरफ्तार

गौरतलब है कि आंतकी दानिश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की वजहों से पहले से गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका था। दानिश पर भारत में यासीन भटकल को रहने की जगह मुहैया कराने का आरोप है। इसके अलावा दिल्ली में एक अन्य आंतकवादी वारदात मामले में भी दानिश अंसारी पर वारंट जारी किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों को काफी लम्बे समय से आंतकी गतिविधियों में लिप्त आंतकी दानिश की तलाश थी।
दानिश की गिरफ्तारी को पुलिस अपनी बड़ी सफलता मान रही है। माना जा रहा है कि दानिश की गिरफ्तारी के बाद आईएम की कई गतिविधियों के बारे में सुरक्षा एजेंसी जानकारी हासिल कर पाएगी। दरभंगा के पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार के मुताबिक एनआइए की टीम ने सोमवार की चकजोर गांव से मुहम्मद दानिश अंसारी को गिरफ्तार किया। एनआईए की टीम दानिश को न्यायालय में पेश करने के लिए उसे अपने साथ ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले गई है। जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications