शिंदे के बयान पर बवाल,बीजेपी का पलटवार

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश के गृहमंत्री ने हिन्दुओं और भगवा वेशधारियों को आंतकवाद से जोड़ा है, उन्हें इस बात के लिए पूरे देश और पार्टी से माफी मांगनी चाहिए। 24 जनवरी को बीजेपी शिंदे के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन का मन बना चुकी है। वही आज ही बीजेपी से दुबारा जुड़ने के बाद कल्याण सिंह ने कहा है कि हिन्दु आंतकवादी हो ही नहीं सकते, गृहमंत्री के इस बयान के लिए उन्होंने सोनिया गांधी से माफी मांगने की बात कही।
वही कांग्रेस की ओर से हमेशा से अपने बेतुके बयानों के लिए मीडिया और लोगों की सुर्खियां बटोरने वाले दिग्विजय सिंह आग में घी डालने का काम किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि गृहमंत्री को जरुर इस बावत सबूत मिले होंगे तभी उन्होंने इस तरह की बात कही, बीजेपी नेताओं की बातों का जबाव में उन्होंने कहा कि आंतकवाद की कोई जाति नहीं होती। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान से भले ही देश की दो मुख्य पार्टियों के बीच बहसबाजी शुरु हो गई हो लेकिन गृहमंत्री के पक्ष में कई कांग्रेसी नेता खड़े हो गए है।












Click it and Unblock the Notifications