शादी में मातम, जयमाल के वक्त स्टेज पर गोली मारकर दूल्हे की हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के दरभंगा जिले के महिसौथ गांव में अर्जुन यादव के घर पर रंजीत यादव समस्तीपुर से बारात लेकर आये थे। मगर इस बारात में रंजीत की अर्थी निकलेगी ये उसे नहीं पता था। जयमाल के स्टेज पर रंजीत दुल्हन के गले में माला डालने ही वाला था कि किसी ने उसपर फायर कर दिया। गोली चलने से भगदड़ मच गई और रंजीत नीचे गिर पड़ा। इससे पहले लोगों को कुछ समझ में आता और रंजीत को अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
पूछताछ के दौरान दुल्हन ने जितेंद्र नामक एक युवक की तरफ इशारा किया है। वहीं स्थानीय लोगों ने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। लोगों का कहना है कि जितेन्द्र और युवती में लंबे समय से प्रेम चल रहा था। युवती की शादी जब कहीं और तय हो गई तो जितेंद्र ने दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है और जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिये संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा ही मामला पश्चिम बंगाल 24 परगना जिले में सामने आया है। यहां भी शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications