राहुल गांधी को उपाध्यक्ष बनाना सही कदम
नई दिल्ली। आखिरकार वो ही हुआ जिसका अंदाजा लंबे अरसे से था कि कांग्रेस की कमान उनके युवराज राहुल गांधी के ही हाथ में होगी जो देश को नयी सोच, नई दिशा और नई उर्जा प्रदान कर सकती है साथ ही कांग्रेस को भी नयी पोजिशन लोगों के दिलों में दिलवा सकती है। यह कहना है वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक रामकृपाल सिंह का, जिन्होंने बीबीसी से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास राहुल के आगे कोई विकल्प ही नहीं था। इतिहास गवाह है कि जब-जब गैर गांधी परिवार का कोई चेहरा कांग्रेस की कमान संभलता है तो पार्टी को बिखराव का सामना करना पड़ता है।
राहुल गांधी जैसा कोई दूसरा लोकप्रिय नेता भी पार्टी में नहीं है जो कि पूरे देश में जाना जाता हो, इसलिेए राहुल गांधी को उपाध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने सही काम किया है। राहुल गांधी एक अंतरमुखी इंसान हैं, जो बात-बात पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं जिसका मतलब यह नहीं होता कि उनके पास समझ नहीं है। पार्टी को फायदा निसंदेह राहुल गांधी के कारण होगा।
चूंकि भाजपा ने अभी तक अपने पीएम चेहरे को खुलकर सामने नहीं किया है उसके यहां अभी भी मोदी को लेकर टकराव है जो कि उसे गर्त में ले जा सकता है।भारत के लोग यह जानते हैं कि देश का विकास करना औऱ महंगाई को दूर करना बीजेपी के भी पास नहीं होगा अगर वो सत्ता में आती है भी। ऐसे में वोट अगर नई सोच को किया जाये तो बुरा क्या है, इसी बात को सोचकर कांग्रेस ने राहुल गांधी के रूप में ट्रंप कार्ड खेला है जो कि उसके लिए फायदेमंद होगा।













Click it and Unblock the Notifications