कल्याण सिंह के जैसे नहीं बनेंगे येदियुरप्पा

येदियुरप्पा ने जवाब दिया कि वो चुनाव के बाद भाजपा को सरकार बनाने के लिये समर्थन कभी नहीं देंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा में वो सपने में भी शामिल होना नहीं चाहेंगे।
येदियुरप ने अपनी पार्टी 'कर्नाटक जनता पार्टी' के नये दफ्तर का उद्घाटन करते वक्त मीडिया से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "जब मैं भाजपा में था, तब मैंने दृढ़ निश्चय किया था कि दक्षिण भारत के इस राज्य में भाजपा को हमेशा सत्ता में बनाये रखूंगा। लेकिन अब मैंने दृढ़ संकल्प लिया है कि अपनी पार्टी केजेपी को सत्ता में लाउंगा और मैं यह करके दिखाउंगा।"
रही बात सरकार को गिराने की तो येदियुरप्पा ने कहा कि यह काम अब कांग्रेस और जेडीएस करेगी, मैं अब अपनी पार्टी को मजबूत बनाने पर ध्यान दूंगा। उन्होंने दावा किया कि 23 जनवरी को 20 विधायक केजेपी ज्वाइन करेंगे। उनके साथ 4 मंत्री भी मेरी पार्टी में आयेंगी। तब भाजपा को मेरी ताकत का अंदाजा हो जोयगा। उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा विधायकों को केजेपी ज्वाइन करने के लिये कोई डेडलाइन नहीं दी है। वो खुशी-खुशी जब आ जायेंगे, तब उनका मैं स्वागत करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications