दिल्‍ली में ठिठुरन तो जम गया हिमाचल, कश्‍मीर

नयी दिल्ली। मौसम ने एकबार फिर से करवट ले ली है। कल रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने दिल्ली का पारा फिर ने नीचे गिरा दिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर और उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी के बाद तीनों प्रदेश जम गये हैं। पहाड़ों पर चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर ढकी हुई है।

दिल्ली-एनसीआर में कल रात से ही बारिश के साथ-साथ ओले भी पड़े है। कल राम से आज सुबह तक दिल्ली में 0.4 मिमी बारिश रिकॉड की गई। ओले पड़ने से तापमान में ठिठुरन बढ़ गई है। राजधानी में जनवरी के मौसम में हुई इस बारिश ने पिछले दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सुबह भी रुक-रुक का बारिश का दौर जारी रहा। बारिश की वजह शहर में जगह-जगह लोगों को ट्रैफिक जाम से जुझना पड़ा।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव के बाद मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड वापस लौट आई है। मौसम विभाग की माने तो मौसम में मिजाद में आए इस बदलाव के कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज दिनभर रुक-रुक का हो रही बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

देखिये बफबारी के बाद शिमला, श्रीनगर के नज़ारे-

अनंतनाग में बर्फबारी

अनंतनाग में बर्फबारी

पहाड़ों पर भी लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। कश्मीर, शिमला और मनाली में भारी बर्फवारी के बाद मौदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी। श्रीनगर में बर्फबारी के बाद नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। आवाजाही बंद होने से वहां के आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वही पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सैलानी मौसम के मजे लूट रहे है।

जम्‍मू में बर्फबारी

जम्‍मू में बर्फबारी

गुरुवार और आज शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद जम्‍मू में कुछ इस तरह वाहन बर्फ की चादर के नीचे ढक गये। बर्फ की इतनी मोटी परतें हटाने में भी लोगों को खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। प्रदेश के सभी स्‍कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। बच्‍चे घर में छु‍ट्टियों का मजा ले रहे हैं और सैलानी पर्यटन स्‍थलों पर बर्फबारी का।

जम्‍मू कश्‍मीर में बर्फबारी

जम्‍मू कश्‍मीर में बर्फबारी

श्रीनगर और जम्‍मू मार्ग पर भारी बर्फबारी के बाद कई जगह रास्‍ता जाम हो गया। हालांकि यह तस्‍वीर जिस जगह की है, वहां इतनी गनीमत है कि सड़क पर बर्फ जमी नहीं है। देखिये किस तरह बर्फ की परतें सड़क के दोनों ओर जमी हुई हैं।

शिमला में बर्फबारी

शिमला में बर्फबारी

यह तस्‍वीर शिमला की है, जहां बर्फबारी के बाद सैलानियों के साथ-साथ होटल मालिकों की भी बाछें खिली हुई हैं। बर्फबारी के कारण यहां होटलों के दाम आसमान छू रहे हैं। लोग बर्फबारी का मजा लूटने के लिये आस-पास के पर्यटन स्‍थलों पर जाना पसंद कर रहे हैं। बर्फबारी का सबसे ज्‍यादा आनंद कुफरी में आता है।

शिमला में बर्फबारी

शिमला में बर्फबारी

यह तस्‍वीर शिमला की है, जहां बर्फबारी के बाद सैलानियों के साथ-साथ होटल मालिकों की भी बाछें खिली हुई हैं। बर्फबारी के कारण यहां होटलों के दाम आसमान छू रहे हैं। लोग बर्फबारी का मजा लूटने के लिये आस-पास के पर्यटन स्‍थलों पर जाना पसंद कर रहे हैं। बर्फबारी का सबसे ज्‍यादा आनंद कुफरी में आता है। यह तस्‍वीर शिमला के नगर-निगम के दफ्तर के सामने की है।

जम्‍मू कश्‍मीर में बर्फबारी

जम्‍मू कश्‍मीर में बर्फबारी

श्रीनगर और जम्‍मू मार्ग पर भारी बर्फबारी के बाद कई जगह रास्‍ता जाम हो गया। हालांकि यह तस्‍वीर जिस जगह की है, वहां इतनी गनीमत है कि सड़क पर बर्फ जमी नहीं है। देखिये किस तरह बर्फ की परतें सड़क के दोनों ओर जमी हुई हैं। देखिये किस तरह सैलानियों के पैरों के निशान एक सुंदर दृश्‍य को दर्शा रहे हैं।

जम्‍मू में बर्फबारी

जम्‍मू में बर्फबारी

गुरुवार और आज शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद जम्‍मू में कुछ इस तरह वाहन बर्फ की चादर के नीचे ढक गये। बर्फ की इतनी मोटी परतें हटाने में भी लोगों को खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। प्रदेश के सभी स्‍कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। बच्‍चे घर में छु‍ट्टियों का मजा ले रहे हैं और सैलानी पर्यटन स्‍थलों पर बर्फबारी का।

बर्फबारी से आम लोग परेशान

बर्फबारी से आम लोग परेशान

श्रीनगर और जम्‍मू मार्ग पर भारी बर्फबारी के बाद कई जगह रास्‍ता जाम हो गया। लोगों को खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से लोग सड़क के बजाये शॉर्ट कट रास्‍ते अपना रहे हैं, जोकि किसी बड़े जोखिम से कम नहीं।

जम्‍मू में बर्फबारी

जम्‍मू में बर्फबारी

गुरुवार और आज शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद जम्‍मू में कुछ इस तरह रेल मार्ग बाधित हो गया। पूरी ट्रेन बर्फ की चादर के नीचे ढक गये। बर्फ की इतनी मोटी परतें हटाने में भी लोगों को खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा।

जम्‍मू में बर्फबारी

जम्‍मू में बर्फबारी

गुरुवार और आज शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद जम्‍मू में कुछ इस तरह वाहन बर्फ की चादर के नीचे ढक गये। बर्फ की इतनी मोटी परतें हटाने में भी लोगों को खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। प्रदेश के सभी स्‍कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। बच्‍चे घर में छु‍ट्टियों का मजा ले रहे हैं और सैलानी पर्यटन स्‍थलों पर बर्फबारी का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+