खुशखबरी- अब साल में 6 नहीं बल्कि 9 सस्‍ते सिलेंडर मिलेंगे

LPG cylinder
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। महंगाई की मार झेल रही आम जनता एक लिये एक अच्‍छी खबर है। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्‍पा मोइली ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडरों की संख्‍या को 6 से बढ़ाकर 9 करने का ऐलान किया है। मगर इस खुशी के साथ उन्‍होंने एक झटका भी दिया है। उन्‍होंने कहा है कि अब पेट्रोलियम कंपनियां डीजल और पेट्रोल और केरोसिन के दामों में समय-समय पर मामलू बढ़ोत्‍तरी कर सकती हैं। सीधे शब्‍दों में कहा जाये तो पेट्रोल की तरह डीजल को भी डीकंट्रोल कर दिया गया है। इसके बाद डीजल की कीमत अब सरकार नहीं बल्कि तेल कंपनियां तय करेंगी।

इस ऐलान से पहले कहा जा रहा था कि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो सकता है। ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही थी कि सिलेंडर की कीमत में 120 रुपये तक की बढ़ोत्‍तरी हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्‍या भी बढ़ा दी गई। मालूम हो कि बुधवार को पेट्रोलियम मंत्री वीरप्‍पा मोइली ने कहा था कि सरकार डीजल, रसोई गैस और दूसरे पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में किसी भी तरह के बदलाव के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है।

मोइली ने कहा था कि सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री पर चालू वित्त वर्ष के दौरान 1,60,000 लाख करोड़ रुपये का भारी भरकम नुकसान रहने का अनुमान है। पेट्रोलियम मंत्रालय विजय केलकर समिति की सिफारिशों के अनुसार डीजल, घरेलू रसोई गैस और मिट्टी तेल के दाम में बदलाव चाहता है। केलकर समिति का गठन वित्त मंत्रालय ने राजकोषीय मजबूती लाने के बारे में सुझाव देने के लिए किया था। समिति ने पेट्रोलियम पदार्थों की सब्सिडी में भारी कटौती की सिफारिश की है। गौरतलब है कि जब से सस्ते रियायती सिलेंडरों का कोटा साल में छह तय किया गया था तभी से इसे बढ़ाने की मांग की जा रही थी। देशभर में विरोध के बाद सरकार इस कोटा को बढ़ाने के लिए मजबूर हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+