शिक्षक भर्ती घोटाला में ओम प्रकाश चौटाला दोषी करार
नयी
दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की मुश्किले बढ़ गई है। 1999-2000 में हए शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को दोषी ठहराया गया है। id="toptextpromo">रोहिणी
स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने आज मामले की सुनवाई करते हुए उन्हें दोषी ठहराया। ओम प्रकाश चौटाला उनके बेटे अजय चौटाला समेत 55 लोगों को दोषी ठहराया गया है। कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस ने पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ओर उनके बेटे अजय चौटाला को हिरासत में ले लिया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
पूरे मामले पर कोर्ट 22 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगी। कोर्ट की सुनवाई के बाद चौटाला के वकीलों ने हाईकोर्ट में जाने की बात कही है लेकिन तब तक चौटाला और उनके बेटे को पुलिस हिरासत में ही रहना होगा। सीबीआई की विशेष अदालत ने1999 से 2000 के बीच हरियाणा में हुए 3026 शिक्षकों के भर्ती में अनियमितता बरते जाने के मामले में चौटाला को दोषी ठहराया है।











Click it and Unblock the Notifications