गुजारिश कर रहा है भारत, अकड़ दिखा रहा है पाक
नई दिल्ली। पाकिस्तान के सैनिकों ने कायरतापूर्ण ढंग से भारत के दो सैनिकों को मार दिया और एक का सिर ले कर चले गये। भारत में किये जा रहे विरोध को देखते हुए पहले तो उसने इस घटना से इनकार कर दिया और फिर भारत को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। पाकिस्तान का कहना है कि भारत की तरफ से गोलीबारी हुई है जिसमें हमारा एक सैनिक मारा गया।
इस संबंध में उन्होने भारतीय उच्चायुक्त शरत सभरवाल को इस्लामाबाद के विदेश मंत्रालय में बुलाया और लिखित विरोध दर्ज कर कथित तौर पर गोलीबारी करने पर भारतीय सैनिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पाकिस्तान ने भारत पर युद्ध विराम उल्लंघन का भी आरोप लगाया और पैगाम-ए-अमन बस पर भी रोंक लगा दी। यह बस हर सोमवार सीमापार के रिश्तेदारों को मिलाती है। पाकिस्तान के अधिकारियों की अकड़ का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कश्मीर आने वाले कई ट्रक गुरूवार से पुंछ में रोंक दिये गये हैं और जब भारत के अधिकारी इस संबंध में पाक अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं तो वह कोई बात नहीं कर रहे है।
सीमा विवाद पर भी भारत ने पाक से बात करने की कोशिश की लेकिन पाकिस्तान के अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर पाकिस्तान के रवैये और युद्ध विराम उल्लंघन के मुद्दे पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एनएके ब्राउन ने कहा है कि अगर पाक का यही रवैया कायम रहा तो हमें दूसरे विकल्पों के बारे में सोंचना होगा।
कल भी पाकिस्तान की सेना ने कृष्णा घाटी और सोना गली सेक्टर में गोलीबारी की। इस पर देश के रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा युद्ध विराम उल्लंघन एक बड़ी चिंता का विषय है। यह सिर्फ आज की ही बात नहीं है, इसके पहले भी पाकिस्तान इस तरह के धोखे कर चुका हैं लेकिन हम अपने सैनिकों और देश के हितों की रक्षा के लिए हर कदम उठायेंगे। यह हमारे लिए दोनों देशों के सम्बंधों के बीच एक निर्णायक मोड़ है, दोनों देशों के सेना के महानिदेशक संपर्क में हैं और हम इस बातचीत के नतीजे आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
रक्षामंत्री ने कहा कि हालांकि पहले के मुकाबले कश्मीर में हिंसा कम हुई है पर घुसपैठ की कोशिशे बढ़ी हैं। हम इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं और हमारी सेनाएं किसी भी स्िथत का सामना करने के लिए तैयार हैं। पूरे देश में इस घटना के बाद सरकार के रवैये की आलोचना की जा रही है और देशवासी सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़े निर्णय लेने की उम्मीद लगाये हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications