एंटनी ने बेशर्म पाक की हरकत को 'निर्णायक मोड़' कहा
वहीं इससे पहले पाकिस्तान ने सीधे तौर पर भारत को इस बात के लिए झूठला दिया है कि उसने भारतीय जवान का सिर काटा है। पाकिस्तान की ओर से बयान जारी किया गया है कि भारत जानबूझकर पाकिस्तान की सेना को बदनाम कर रहा है। पाकिस्तान के डीजीएमओ जनरल नदीम ने कहा कि यह सब भारत अपनी गलती को छिपाने के लिए कर रहा है। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय जवानों की हत्या नहीं की।
गौरतलब है कि मंगलवार शाम को जम्मू-कश्मीर के मेंढ़र सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया। इस हमले में भारत के दो जवान शहीद हो गये । पाक सैनिकों की ओर से भारतीय जवानों के शवों के साथ काफी बुरा बर्ताव किया है।
पाकिस्तान सैनिकों ने एक भारतीय जवान के सिर को धड़ से अलग कर दिया। कहा जा रहा है कि पाक सैनिंकों ने नियंत्रण रेखा को क्रास करके पहले हमला किया था जिसका विरोध भारतीय सैनिंकों ने किया था जिसका बदला लेने के लिए पाक सैनिकों ने हमला किया है। और एक जवान का सिर काट कर ले गये।













Click it and Unblock the Notifications