खाप पंचायत का फरमान 'प्रेम विवाह करने पर लगेगा जुर्माना'

प्रेम विवाह को सामाजिक बुराई बताते हुए यह कहा गया है कि जो भी ऐसा करेगा उस पर 51000 रूपये का जुर्माना लगाया जायेगा।
इसके पहले गुरूवार को उदयपुर जिले की खाप पंचायत ने महिलाओं के शादी में डांस करने पर रोक लगा दी है। हालांकि पंचायत ने यह कहा है कि महिलाएं घर में खुशी मनाने के लिए नाच गा सकती है लेकिन उन्हें शादियों ने नहीं नाचना चाहिए।
समय-समय पर खाप पंचायतों ने तालिबानी फरमान जारी किये हैं। जिसकी देश भर में निंदा की जा रही है लेकिन इस पर प्रशासन कोई भी एक्शन नहीं ले सका है। हालांकि जब भी प्रशासन से इस संबंध में सवाल किये गये प्रशासन ने कहा कि कोई भी किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सीमित नहीं कर सकता है।
पिछले दिनों श्रीनगर में भी महिलाओं को एक खास तरह का ड्रेस कोड अपनाने का फरमान एक धार्मिक संगठन जमात-ए-इस्लामी ने सुनाया था। इस संगठन ने महिलाओं के मिनी स्कर्ट पहनने पर रोंक लगाने की भी बात की थी।












Click it and Unblock the Notifications