पाकिस्तान सिर काट रहा है और सरकार जनता की जेब

पाकिस्तान की तरफ से युद्ध विराम का उल्लंघन किये जाने के बाद से ही शिवसेना के तेवर कड़े हैं। शिवसेना के मुखपत्र के संपादकीय में कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए लिखा गया है कि कांग्रेस सरकार लाचार है वर्ना पाकिस्तान में घुसकर 2 की जगह 40 लोगों के सिर कलम कर देना चाहिए था। रेलवे किराये में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस का घेराव करते हुए सामना में लिखा गया है कि ठीक है, दस सालों बाद किराया बढ़ाया गया है, लेकिन इस दस सालों में सामान्य यात्रियों को कौन-सी सुविधाएं दी गई हैं?
सामना में लिखा गया है कि रेलवे की यात्रा कब से सुखमय होने लगी। मुंबई के लोगों के लिये तो लोकल ट्रेन में सफर करना मानों लड़ाई लड़ने जैसा है। किराया बढ़ाया गया है तो सुविधाएं भी बढ़ाई जानी चाहिए। यूपीए सरकार पर हमला करते हुए सामना में लिखा गया है कि यह सरकार जब भी सत्ता में आती है तो आम आदमी बर्बाद हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications