महंगाई की महा-मार, आज बढ़ सकते हैं डीजल-पेट्रोल के दाम

Subsidized LPG price to go up by Rs.130
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पहले से ही महंगाई की महा मार झेल रही आम जनता को आज एक और झटका लग सकता है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने पर आज फैसला हो सकता है। सूत्रों की मानें तो कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी की बैठक हो सकती है। इस बैठक में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्‍या बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।

सूत्रों ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्‍या 6 से बढ़ाकर 9 करने की सिफारिश की है। हालांकि वित्‍त मंत्रालय शुरु से ही इस सिफारिश का विरोध कर रहा है। साथ ही साथ देश को महंगाई का झटका भी लग सकता है। मालूम हो कि सरकार पहले ही तेल कीमतों में बढ़ोत्‍तरी के संकेत दे चुकी है।

पेट्रोलियम मंत्रालय की सिफारिश मानी गई तो डीजल एक रुपये प्रति लीटर महंगा हो सकता है। मालूम हो कि अभी कुछ महिने पहले महंगाई को लेकर देश व्‍यापी विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन ने सरकार की नींद हराम कर दी थी और कुछ राज्‍यों में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्‍या बढ़ाकर किसी तरह सरकार ने अपनी साख बचाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+