दिल्ली: कनॉट प्लेस में विदेशियों ने की युवती से छेड़खानी

उल्लेखनीय है कि होटल कर्मचारी ने कनॉट प्लेस थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने फौरन चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया हिरासत में लिये गये आरोपियों में एक यमन का नागरिक है। दो लिबिय और एक अल्जीरिय का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने बताया कि जिस लड़की के साथ छेड़खानी हुई वो होटल में असिस्टेंट ट्रेनिंग मैनेजर है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम 24 वर्षीय एक युवती जनपथ पर एक होटल के सामने सड़क के किनारे खड़ी थी। उसी दौरान एक कार में सवार चार विदेशी युवकों ने लड़की को कार में खीचने की कोशिश की। लड़की वहां से भागकर पुलिस बुथ पर पहुंची और युवकों की करतूत के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।
युवती ने पुलिस को बताया कि एक दूतावास की कार में चार लोगों ने उसे कार से ही अश्लील इशारे किए और डराने की कोशिश की। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन पुलिस ने चारों आरोपी विदेशी युवकों को छोड़ दिया है। यमनी और अल्जीरियाई नागरिक को डिप्लोमेटिक इम्यूनिटी हासिल होने की वजह से छोड़ दिया गया। जबकि लाबिया के दोनो नागिरकों को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications