दिल्‍ली में सर्दी का सितम, पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। देश की राजधानी दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत में रविवार को ठंड का प्रचंड और बढ़ गया। रविवार की सुबह दिल्‍ली में सबसे ठंड रहा और सुबह 9 बजे तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नये साल में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिल्‍ली में जिस तरह लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है उससे साफ जाहिर है कि आने वाले कुछ दिनों में शायद दिल्‍ली में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस या फिर उससे भी कम तक पहुंच जाये।

उत्‍तर भारत में शनिवार को भी खून जमाने वाली ठंड पड़ी। उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्‍थान में कई स्‍थानों पर शिमला से अधिक पारा में गिरावट दर्ज किया गया। ठंड और घने कोहरे की हालत यह है कि दिल्‍ली से 50 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और लगभग 30 ट्रेने देरी से चल रही हैं। कोहरे की मार से हवाई यातायात पर भी प्रभाव पड़ा है। दिल्‍ली से कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

Delhi records lowest temperature of the season

दिल्‍ली में गलन से लोग कराह रहे हैं। मालूम हो कि राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम 12.6 डिग्री सेल्यिस रहा, जो सामान्य से करीब आठ डिग्री कम था। इसके चलते लोग दिन भर गलन से जूझते रहे। सुबह दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में कोहरा भी छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। दिन में धूप तो खिली, लेकिन ठंड को कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश में लखनऊ, आगरा, गाजीपुर व बिजनौर में पारा दो डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जबकि मुजफ्फनगर में सबसे कम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+