पाकिस्‍तान में पोलियो टीकाकरण दलों पर फिर हमला

pakistan-map
इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के उत्‍तर पश्चिम इलाके में पोलियो टीकाकरण दल पर एक बार फिर हमला किया गया। बुधवार को हुए हमले में दो कर्मचारी मारे गये जबकि अन्‍य छह घायल हो गये हैं। इसके एक दिन पहले कराची और पेशावर में भी 6 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों की हत्‍या कर दी गई थी। यह पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ द्वारा चलाया जा रहा है।

इन पोलियो टीकाकरण अभियानों का पाकिस्‍तान के कट्टर पंथी विरोध कर रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों पर जारी हमले से आहत विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन और यूनीसेफ ने पोलियो उन्‍मूलन कार्यक्रमों पर रोंक लगा दी है।

पोलियो उन्‍मूलन कार्यक्रम की टीमों पर खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत के पेशावर, चारसाड्डा और नौशेरा इलाके में हमले किये गये। कल हुए हमले में एक 14 वर्षीय स्‍वयंसेवी की भी मौत हो गयी थी। इन हमलों से दुखी सिंध प्रांत की सरकार ने टीकाकरण अभियानों को पहले ही रोंक दिया था।

अमेरिका ने इन हमलों की निंदा की है। हमलों की जिम्‍मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन तालिबानी इसका शुरू से ही विरोध कर रहे थे। गौरतलब है कि ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अमेरिका ने एक फर्जी हेपेटाइटिस बी टीकाकरण अभियान चलाया था। जिसके कारण इन अभियानों का व्‍यापक विरोध किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+