गुजरात में दबंग 2 से पहले आया दबंग 3
अहमदाबाद (कन्हैया कोष्टी)। फिल्मी दुनिया में दबंग के नाम से विख्यात सलमान खान का भला नरेन्द्र मोदी से क्या सम्बंध हो सकता है? हाँ, एक बार सलमान के भाई अरबाज खान का सम्बंध हो सकता है, क्योंकि पिछले दिनों गुजरात में अपने एक लैण्ड प्रोजेक्ट के सिलसिले में अरबाज ने मोदी से मुलाकात की थी।
सम्बंध है और बहुत गहरा संबंध है। सलमान खान यदि अपनी फिल्मी दुनिया के दबंग हैं, तो नरेन्द्र मोदी अपनी राजनीतिक दुनिया के दबंग हैं। इतना ही नहीं, सलमान खान तो दबंग के बाद दबंग 2 लेकर आ रहे हैं, लेकिन मोदी तो दबंग फिल्म रिलीज होने से पहले भी दबंग थे और दबंग 3 बनने से पहले दबंग 3 लेकर हाजिर हुए हैं। देखें लाइव अपडेट।

अपने राजनीतिक कद और चुनावी सफलताओं के बूते मोदी लगातार तीसरी बार गुजरात विधानसभा चुनाव जीते हैं और उन्होंने गुजरात की राजनीति में सोनिया-राहुल तथा केशुभाई-वाघेला जैसे कागजी धुरंधरों के आगे खुद को एक या दो नहीं, बल्कि तीसरी बार दबंग साबित किया है।
सलमान खान की दबंग फिल्म सितम्बर-2010 में प्रदर्शित हुई थी, जबकि मोदी यह कारनामा 8 साल पहले 2002 में कर चुके थे। यह बात और है कि सलमान की ही तरह, तब वे खुद भी नहीं जानते थे कि दबंग 2 और दबंग 3 भी वही रहेंगे। सलमान की दबंग 2 शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है और अरबाज खान ने कहा है कि दबंग 3 की तैयारियाँ भी शुरू हो गई हैं, लेकिन गुजरात में मोदी ने तीसरी बार चुनाव जीत कर खुद को दबंग 2 से एक दिन पहले और दबंग 3 की परिकल्पना से बहुत पहले दबंग 3 साबित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications