नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ

Gujarat, Himachal Election Results
अहमदाबाद/शिमला/नई दिल्‍ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ गये हैं। वनइंडिया ने पल-पल के अपडेट प्रस्‍तुत किये। आप यहां दिन भर कैसे रुझान आये, यह समयवार देख सकते हैं।

3:50 बजे। गुजरात और हिमाचल के पूरे परिणाम आ गये हैं। नरेंद्र मोदी 26 दिसंबर को एक बार फिर मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

गुजरात: भाजपा को 115 सीटें, कांग्रेस को 61 सीटें और अन्‍य को 6 सीटें मिली हैं।

हिमाचल: कांग्रेस को 36, भाजपा को 26 और अन्‍य दलों को 6 सीटें मिलीं।

3:45 बजे। नरेंद्र मोदी अपने प्रतिद्वन्‍द्वी केशुभाई पटेल से मिलने गये।

3:28 बजे। दोराजी से कांग्रेस को जीत मिली है। यहां पर विठ्ठल रडाडिया जीते हैं।

3:01 बजे। नरेंद्र मोदी जीत के बाद अपनी मां से मिलने गये।

3:00 बजे। नारायण स्‍वामी और तरुण विजय ने मोदी का गुणगान करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के बाद पार्टी के सबसे बड़े चेहरे हैं मोदी।

2:30 बजे। हार के बाद कांग्रेस के अर्जुन मोडवाडिया ने पार्टी में अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया है।

2 बजे। पूरे गुजरात में जश्‍न का माहौल है। इस समय सभी नरेंद्र मोदी की जीत का जश्‍न मना रहे हैं।

विशेष लेख- नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी दोनों की हैट्रिक

विशेष लेख- गुजरात में दबंग 2 से पहले आया दबंग 3

1:10 बजे। जेतपुर के जयेश राडिया जीत गये हैं। गुजरात एनसीपी के अध्‍यक्ष जयंत पटेल जीत गये हैं।

12:55 बजे। हिमालच प्रदेश में हमीरपुर से प्रेम कुमार धूमल जीत गये हैं।

12:38 बजे। शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला जीत गये हैं।

12:31 बजे। महसाना से भाजपा के नितिन पटेल जीते हैं। सयालीगंज से भी भाजपा को जीत मिली है।

12:15 बजे। विधानसभा में नेता विपक्ष व कांग्रेस के नेता शक्ति सिंह गोविल भावनगर ग्रामीण से हार गये हैं। साथ ही कांग्रेस को दूसरा झटका अजुर्न मोडविडया के रूप में लगा है, जो पोरबंदर से हारे हैं।

12 बजे। गुजरात के मुस्लिम बहुल्‍य इलाकों की 12 में से 8 पर भाजपा की जीत।

11:30 बजे। नरेन्‍द्र मोदी ने मणिनगर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल कर ली है। उन्‍होंने कांग्रेस प्रत्‍याशी श्‍वेता भट्ट को 70 हजार वोटों से हराया है।

11:19 बजे। अहमदाबाद और गांधीनगर में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा। पटाखों की धूम-धड़ाका शुरू।

11:05 बजे। हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर से गुलाब सिंह आगे हैं। सरकाघाट से रंगीला राम आगे।

10:50 बजे। नरेंद्र मोदी मणिनगर से जीत गये हैं। वहीं गुजरात में 11 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं कांग्रेस हिमाचल में आगे है।

10:40 बजे। गुजरात में भाजपा 117, कांग्रेस 61 और अन्‍य 3 सीटों पर आगे हैं। वहीं हिमाचल में कांग्रेस 38, भाजपा 23 और अन्‍य 7 सीटों पर आगे हैं। इसका मतलब कांग्रेस ने भाजपा से हिमाचल प्रदेश छीन लिया है।

10:21 बजे: मणिनगर में मोदी 37 हजार वोटों से आगे। 2007 की तुलना में मोदी की सीटें कम हो सकती हैं।

10:20 बजे। वनइंडिया की दूसरी चुनावी समीक्षा- मोदी जीते तो हिंदुत्‍व की नहीं विकास की जीत होगी

10:12 बजे। भाजपा ने गुजरात में 3 सीटों पर जीत हासिल की। वगरा, पलिताना और धर्मपुर पर भाजपा की जीत।

10:00 बजे। वनइंडिया की पहली चुनावी समीक्षा- विरासत और वरिष्ठता पर भारी विशिष्टता

9:53 बजे। भाजपा गुजरात में और कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में बहुमत की ओर बढ़ चुकी हैं।

9:32 बजे। गुजरात में 132 सीटों का रुझान आया है। यहां 81 पर भाजपा, कांग्रेस 47 पर, 1 पर बसपा और 3 सीटों पर अन्‍य आगे हैं।

9:20 बजे। गुजरात में भाजपा को बढ़त लगातार मिल रही है। लेकिन 117 का आंकड़ा छूने में मुश्किल हो सकती है।

9:15 बजे। हिमाचल प्रदेश में 50 सीटों का रुझान आ गया है। यहां पर भाजपा 23, कांग्रेस 22 और अन्‍य 5 सीटों पर आगे हैं।

9:11 बजे। गुजरात में भाजपा 60 सीटों पर, कांग्रेस 30 और अन्‍य 4 सीटों पर आगे हैं।

9:05 बजे। हिमाचल प्रदेश में भाजपा 15 सीटों पर और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है। वहीं एक अन्‍य प्रत्‍याशी 1 सीट पर आगे है।

8:55 बजे। भाजपा 27, कांग्रेस 13 और जीपीपी 1 सीट पर आगे है। कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अर्जुन मोडवाडिया पीछे, अमित शाह आगे।

8:50 बजे। हिमाचल प्रदेश में भाजपा 6 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस मात्र 1 सीट पर।

8:45 बजे। नरेंद्र मोदी ने जिस सानंद को ऑटो हब बनाया है, वहां पर कांग्रेस आगे चल रही है। यहीं पर नैनो की फैक्‍ट्री है। यह भाजपा का गढ़ रहा है। इस समय भाजपा 9 सीटों पर और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है।

8:39 बजे। राजकोट वेस्‍ट और अमरेली में कांग्रेस आगे है। आंकड़े पलटने लगे हैं। इस समय भाजपा-कांग्रेस दोनों 5-5 सीटों पर आगे हैं।

8:34 बजे। जूनागढ़ शहर से भी भाजपा आगे चल रही है। तीसरी सीट भाजपा जिस पर आगे चल रही है वो है धंगाध्रा।

8:29 बजे। जूनागढ़ के मांगरोल से भाजपा के राजेश भाई आगे चल रहे हैं। इस सीट को भाजपा ने कांग्रेस से 2002 में छीना था।

8:13 बजे। गुजरात में पहला रुझान 8:45 बजे तक और हिमाचल में 9 बजे तक पहले रुझान मिलने की उम्‍मीद है।

8:05 बजे। नारायणपुरा से चुनाव में खड़े अमित शाह ने काउंटिंग शुरू होने के बाद कहा कि उन्‍हें पूरा विश्‍वास है कि नरेंद्र मोदी की मेहनत जरूर रंग लायेगी।

सुबह 8 बजे। हिमाचल प्रदेश और गुजरात दोनों जगह बैलेट पेपर खुलने शुरू हो गये हैं। ईवीएम मशीनें 8:30 बजे खुलनी शुरू होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+