गुजरात-हिमाचल चुनाव की मतगणना शुरू
नई दिल्ली। आज सुबह आठ बजे से गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो जायेगी। आज गुजरात विधानसभा की 182 और हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों पर डाले गये वोटों की गिनती होगी। जिसके लिए सारी तैयारियों पूरी कर ली गयी हैं। सुरक्षा की चाक-चौबंघ व्यवस्था की गयी है। चुनाव आयोग ने दावा किया है कि दोपहर तक ही मतगणना का काम पूरा कर लिया जायेगा।
आपको बता दें कि गुजरात के 182 सीट के लिए दो चरणों में चुनाव हुए हैं तो वहीं हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए वोट डाले गये हैं। अगर एग्जिट पोल की माने तो गुजरता में मोदी हैट्रिक लगा सकते हैं तो वहीं हिमाचल में उत्तराखंड वाली स्थिति हो सकती है वहां मामला कांग्रेस और भाजपा के बीच बराबरी का हो सकता है। वनइंडिया पर देखें चुनाव परिणाम के लाइव अपडेट।

आज गुजरात में सीएम मोदी के अलावा जयनारायण व्यास, उद्योग राज्य मंत्री सौरभ पटेल, अमित शाह, शंकरसिंह वाघेला, उनके बेटे महेंद्र वाघेला, सिद्धार्थ पटेल, कांग्रेस के अर्जुन मोढवाडिया, गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) के अध्यक्ष केशुभाई पटेल की किस्मत का फैसला होगा
तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के ही बीच में ही सीधी टक्कर है। शंकर सिंह वाघेला क्या इतिहास लिख पायेगें इस बात पर फैसला अब से कुछ घंटो बाद ही पता चल जायेगा। देखते हैं आज चुनावी नतीजे किसके घर दिवाली मनवाते हैं और किसके घर मातम?












Click it and Unblock the Notifications