अब मेरा गुजरात होगा दिव्‍य और भव्‍य: नरेंद्र मोदी

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा में एक बार फिर बहुमत साबित करने के बाद पहली बार जनता को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने अपनी जीत के लिए जनता का अभिनंदन किया। उन्‍होने कहा कि जनता ने भाजपा को एक बार फिर वोट कर यह बता दिया है कि अब गुजरात का मतदाता परिपक्‍व हो गया है। जो कि अब जातिवादी बातों और क्षेत्रवाद से ऊपर उठ कर सोंचता है। इसलिए मेरा सपना दिव्‍य, भव्‍य गुजरात है।

मोदी ने कहा कि जब मैं पहले चुन कर आया था तो लोग कहते थे कि अब ये काम नहीं करेगा बल्कि मौज करेगा लेकिन मैने काम किया, यही दूसरी बार भी कहा गया लेकिन मैंने काम किया, मैं अब भी वही करूंगा। उन्‍होने कहा कि आज की जनता 80 के दशक का हाल नहीं चाहती है। उन्‍होने गुजरात की जनता की तारीफ करते हुए कहा कि आपने सभी राजनीतिक पंडितों के कयासों को गलत साबित कर दिया और साबित कर दिया कि वोट सिर्फ सुशासन और डेवलमेंट को दिया जाता है। उन्‍होने कहा कि आज की मेरी जीत का हीरों सिर्फ और सिर्फ मतदाता है।

Narendra Modi

मोदी ने कहा कि गुजरात शासन को कई बार बदनाम करने की कोशिश की गई, झूठ बोला गया लेकिन मतदाताओं ने सबको सबक सिखा दिया। आपने सैकड़ों झूठ को धता बता दिया। मोदी ने यह भी कहा कि अगर मैने चुनाव प्रचार के दौरान किसी को कठोर शब्‍द बोला हो तो मुझे माफ कीजिए। उन्‍होने कहा कि लोकतंत्र में प्रतिपर्द्धा का हक सभी को है लेकिन सही चुनाव जनता को ही है।

मोदी ने कहा कि मैंने अपने जीवन में कुछ भी गलत नहीं किया है लेकिन अगर लोगों ने मुझे पत्‍थर मारे तो मैंने उनसे सीढि़यां बनाई और उसी सीढ़ी की बदौलत हैट्रिक पूरी की। मोदी ने कहा कि आपने हमें एक बार फिर से मौका दिया है, अगले पांच साल में हम दिव्‍य, भव्‍य गुजरात का निर्माण करेंगे। हमारे पास विकास करने के कारण काफी सारे मेडल्‍स हैं लेकिन सबसे बड़ा जो पुरस्‍कार आज जो जनता ने दिया है, वह बेहद खास है। हम गुजरात को ऐसा बनायेंगे कि देश की हर कमी को गुजरात पूरा करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+