ज्यादा भाई यानी अधिक यौन शक्ति: शोध

ब्रिटेन के शेफील्ड विश्वविद्यालय में यह शोध 500 लोगों पर किया गया। इस शोध में सभी के वीर्य की जांच की गई। विज्ञान कहता है कि जिन पुरुषों के अंदर मेल फर्टिलिटी अच्छी होती है, उनकी संतानें ज्यादातर लड़के ही होते हैं। क्योंकि वीर्य के अंदर दो प्रकार के शुक्राणु होते हैं- नर और मादा। नर शुक्राणुओं की संख्या मादा की अपेक्षा कम होती है और साथ ही गति भी धीमी होती है। लिहाजा अंडाशय में नर शुक्राणु तभी प्रवेश कर पाते हैं जब उनकी गति अधिक होती है। इसका सीधा
इसी सिद्धांत के आधार पर यह शोध किया गया। इस शोध में वीर्य की रिपोर्ट को पुरुषों के भाईयों की संख्या से मैच कराया गया। इसके परिणामस्वरूप देखा गया कि जिनके अधिक भाई थे, उनके वीर्य में शुक्राणुओं की गति ज्यादा थी। इसका मुख्य कारण उनके परिवार के जीन थे।
शोधकर्ता डा. एलन पेस ने कहा, "हमने पाया कि जिन लोगों के शुक्राणुओं की गति ज्यादा थी, उनके भाईयों की संख्या ज्यादा थी बहनों की कम। इससे पता लगता है कि उनके परिवारों के जीन में ही स्ट्रॉन्ग फर्टिलिटी पावर है। लेकिन अफसोस यह हुआ कि इस शेध से मेल फर्टिलिटी को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इससे संबंधित कोई तथ्य नहीं मिला।"


Click it and Unblock the Notifications
