प्रोमोशन में आरक्षण का सारा श्रेय मायावती ले गईं

Mayawati taking credit for quota bill
नई दिल्‍ली। राज्‍यसभा में प्रोमोशन में आरक्षण का विधेयक सोमवार की शाम सर्वसम्‍मति से पास हो गया। इससे पहले कि केंद्र सरकार इस बारे में जनता से कुछ कहती, सारा श्रेय मायावती ले गईं। माया ने कहा, "हमने इस बिल को पास कराने के लिये सबसे ज्‍यादा मेहनत की। हमने सभी दलों से गुजारिश की इसे समर्थन देने की, तब जाकर इस बिल के समर्थन में 206 वोट पड़े सके।"

मायावती का यह बयान साफ दर्शा रहा है कि वो इस समय अपना दलित वोट पक्‍का करना चाहती हैं। मायावती ने कहा, "आज मुझे बहुत अच्‍छा महसूस हो रहा है। मैं सरकार और विपक्ष को ध्‍यान्‍यवाद देना चाहती हूं, जिन्‍होंने इस पर समर्थन दिया।" माया ने कहा कि मुलायम सिंह यादव तो अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को यह अधिकार दिलाने में पीछे हट गये थे। वो मुस्लिमों को आरक्षण की बात कर रहे थे, लेकिन हम डंटे रहे और हमें सफलता मिली।

ज्ञात हो कि राज्‍यसभ में दो दिन की चर्चा के बाद सोमवार को प्रोमोशन में आरक्षण का बिल पास हो गया। इस बिल के समर्थन में 206 वोट पड़े, जबकि विरोध में मात्र 10 वोट आये। वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसदों ने सदन का बहिष्‍कार कर दिया था। वहीं यूपी में अभी भी कर्मचारियों के बीच इस बिल के खिलाफ रोष व्‍याप्‍त है।

मायावती ने आगे कहा, "मैं उम्‍मीद करती हूं कि लोकसभा में भी यह विधेयक पारित हो जायेगा। इसके लिये मैं यूपीए और एनडीए दोनों से गुजारिश करती हूं कि वो वहां भी अपना समर्थन दें। मुलायम इसका विरोध इसलिये कर रहे हैं क्‍योंकि यादवों को इससे लाभ नहीं मिलेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+