हमने चीन को नियंत्रित करना सीख लिया है: सलमान खुर्शीद

भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ शातिपूर्ण सम्बंधों पर जोर देते हुए उन्होने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र में जो भी करना चाहते हैं। उसमें चीन की खास भूमिका है। हम चीन से बहुपक्षीय तौर पर जुड़े हुए हैं। चीन एशिया और अफ्रीका में हमारे लिए महत्वपूर्ण साझीदार है। पाकिस्तान के बारे में उन्होने कहा कि वह तस्वीर का ऐसा हिस्सा है जो कभी भी पूरी तस्वीर को बिगाड़ सकता है। अत: पाकिस्तान के साथ हम अच्छे सम्बंधों के पक्षधर हैं।
उन्होने कहा कि हम चाहते हैं कि चीन के साथ हमारे सीमा विवाद खत्म हो, यह दोनों ही देशों के लिए अच्छा है। उन्होने चीन की अर्थव्यवस्था पर कहा कि वह आर्थिक रूप से एशिया की सबसे बड़ी शक्ति है और विश्व राजनीति में प्रासंगिक भूमिका रखता है।
उन्होने कहा कि हमें चीन के साथ अपने सम्बंधों को और मजबूत और विश्वसनीय बनाने की जरूरत है साथ ही दक्षिण हिंद महासागर में चीन की आक्रामक नीति, जापान और चीन के बीच तनाव पूर्ण सम्बंधों को एशिया महाद्वीप के लिए संवेदनशील बताया है।












Click it and Unblock the Notifications