पढ़ें और सोचें: शिंदे भारत के गृह मंत्री है या पाकिस्‍तान के?

Home Minister Sushil Kumar Shinde
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। हर चीज की हद होती है मगर कांग्रेस ने तो हर चीज में हद कर दी है। देश के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने राज्‍यसभा में खूंखार आतंकवादी और मुंबई आतंकी हमले के मास्‍टर माइंड हाफिज सईद को इज्‍जत नवाजते हुए श्री हाफिज सईद कहा है। शिंदे के इस गैरजिम्‍मेदाराना हरकत के बाद अब सोचने का वक्‍त आ गया है कि ये हमारे देश के गृह मंत्री हैं या फिर किसी और देश के। ये हमारे देश के लोगों (अन्‍ना हजारे, अरविंद केजरीवाल, बाबा रामदेव) को तो गाली देते हैं मगर आतंकवादी को श्री हाफिज सईद कहते हैं।

ध्‍यान देने वाली बात यह है कि राज्‍य सभा में सुशील कुमार शिंदे ने सिर्फ एक बार ही ऐसा नहीं किया बल्कि कई बार हाफिज सईद के नाम के आगे 'मिस्‍टर' शब्‍द का प्रयोग किया। सुशील कुमार शिंदे के इस बयान के बाद मीडिया जगत के जाने-माने खोजी पत्रकार दीपक शर्मा ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि "देख मां तेरे मंदिर (संसद) में कांग्रेस ने कैसे कैसे लोग बिठा दिए हैं, आम आदमी इन्हें कीड़े मकोड़े लगते हैं, अन्ना, अरविन्द और बाबा रामदेव को तो ये गाली देते हैं और मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद को श्री हाफिज सईद कहते हैं।"

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब देश के एक जिम्‍मेदार कुर्सी पर बैठने वाले सुशील कुमार शिंदे ने कोई गैर जिम्‍मेदाराना बयान दिया हो। इससे पहले भी शिंदे कर्इ बार ऐसे बयान देकर विवादों में रहे हैं।

1- गृह मंत्री बनने के बाद सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि वह सोनिया गांधी के कहने पर किसी को भी गोली मार देंगे।

2- कोयला घोटाले पर शिंदे ने कहा था कि 'लोग का क्या हैं सब मुरख हैं लोग बोफोर्स घुटाले को भूल जाये, कोयला और 2G को भी भूल जायेंगे।'

3- राज्‍यसभा में सुशील कुमार शिंदे ने जया बच्‍चन से कहा संसद कोई फिल्म का सेट नहीं जो उठ कर बोलने लग जाओ।

इस खबर पर आपकी क्‍या राय है? नीचे लिखे कमेंट बॉक्‍स में जरुर दर्ज करायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+