गृहमंत्री ने आतंकवादी को 'श्री हाफिज सईद' कहा

यह ध्यान देने योग्य है कि हाफिज सईद आतंकवादी संगठन 'जमात-उद-दावा' का मुखिया है और वह 26/11 मुंबई हमले का मास्टर माइंड आरोपी है। राज्य सभा में सुशील कुमार शिंदे ने सिर्फ एक बार ही ऐसा नहीं किया बल्कि कई बार उसके नाम के आगे 'मिस्टर' शब्द का प्रयोग किया। इस बात का कई लोगों ने विरोध किया है और कहा कि एक आदमी जो सैकड़ों लोगों की मौत का जिम्मेदार है के लिए सम्मानजनक शब्दों का प्रयोग करना सही नहीं है।
भारतीय राजनीतिज्ञ कई बार ऐसे बयान देकर चर्चा में आये। इसके पहले एक राजनेता ने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को 'लादेन जी' कहकर पुकारा था।












Click it and Unblock the Notifications