दिल्ली: चलती बस में प्रेमी के सामने लड़की से गैंगरेप

Rape
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली को लोग रेपसिटी कहने पर क्यों मजबूर है, इसके पीछे कारण है वहां हो रही आये दिन बलात्कार की घटनाए। ताजा मामला एकदम सनसनीखेज भरा है। दिल्ली में चलती बस के अंदर गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आयी है। यह दिल दहला देने वाली घटना हुई दिल्ली के के वसंत विहार इलाके में रविवार रात। जहां 5 कुकर्मियों ने लड़की की इज्जत को तार-तार उसके ही प्रेमी के सामने किया।

टीवी चैनलों पर प्रसारित हो रही खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि बसंत बिहार इलाके की बस में एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सफर कर रही थी। तभी दोनों के पीछे वाली सीट पर कुछ मनचले लड़कों ने लड़की को छेड़ना शुरू किया जिसका विरोध लड़की के प्रेमी ने किया जिसके बाद लड़कों ने उसके प्रेमी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया जब लड़की ने बचाना चाहा तो सभी लड़कों ने उसके ब्वॉयफ्रेंड के ही सामने उसके साथ मुंह काला किया।

कुकर्मियों की दबंगई यहीं नहीं रूकी उन्होंने इस गंदी घटना को अंजाम देने के बाद लड़की-लड़के चलती बस से नीचे फेंक दिया और चलते बनें। हादसे की शिकार युवती को लड़की फिलहाल एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पांच आरोपी फरार हैं। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। तो वहीं उसके प्रेमी को भी काफी चोटें आयीं है। इस शर्मनाक घटना का तांडव चलती बस में होता रहा लेकिन ना तो बस के ड्राईवर को इस बात की भनक लगी और ना ही बस के अंदर बैठे यात्रियों ने इस घटना के बारे में कुछ कहा है। फिलहाल इस मुद्दे पर अभी पुलिस भी खामोश है।

इस दर्दनाक और गंदी करतूत के बारे में आपका क्या कहना है? अपनी ऱाय जरूर कमेंट बॉक्स में लिखें। .

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+