पाकिस्तान में पेशावर एयरपोर्ट पर आतंकी हमला
पेशावर। तालिबानी आतंकवादियों ने एक बार फिर से पाकिस्तान को निशाना बनाया है। आतंकियों ने इस बार पेशावर एयरपोर्ट पर दो बमों से हमला किया और दो रॉकेट दागे। इस वजह से एयरपोर्ट की इमारत का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया और पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही दो दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है।
यह हमला शनिवार की रात करीब 10 बजे हुआ, जब यात्री फ्लाइट पकड़ने के लिये जा रहे थे। अचानक बच्चा खान इंटरनेशलन एयरपोर्ट के अंदर से धमाकों की आवाज आयी। देखा कि दो रॉकेट आ गिरे हैं। ये हमले एयरपोर्ट के पास से ही रॉकेट लॉन्चर के माध्यम से किये गये। साथ ही दो आतंकवादी एयरपोर्ट के पास अंधाधुंध फायरिंग करते नजर आये।

यही नहीं एक रॉकेट एयरपोर्ट के पास स्थित एक कालोनी में भी गिरा। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया और सेना तैनात कर दी गई। खबर तुरंत इस्लामाबाद स्थित सेना के हेडकक्वार्टर और गृहमंत्रालय को दी गई, जिसके बाद इस्लामाबाद, कराची, लाहौर और पंजाब प्रांत के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षाबल तैनात कर दिये गये हैं।
अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है, आलांकि पाकिस्तान सरकार को तालिबानियों पर शक है। पिछले दिनों हुए बम धमाकों को भी अंजाम इसी संगठन ने दिया था।












Click it and Unblock the Notifications