दिल्ली: सेक्स रैकेट का खुलासा, एक विदेशी सहित 2 युवतियां गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहिणी सेक्टर 18 के रहने वाले लोगों को शक हुआ कि यहां स्थित एक कोठी में जिसमफरोशी का कारोबार चल रहा है। लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी मगर पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज जब स्थानीय लोगों ने एक अनजान लड़की को कोठी के अंदर जाते हुए देखा तो उसे पकड़ लिया।
धीरे-धीरे मौके पर काफी लोग एकत्र हो गये और पूछताछ के बाद कोठी का ताला तोड़ा गया तो अंदर दो लड़के और दो लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये। लड़कियों में विदेशी युवती भी शामिल थी। स्थानीय लोगों ने जब हंगामा किया तो पुलिस पहुंची और लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। लोगों की मानें तो एक यह धंधा पिछले एक महीने से चल रहा था और पुलिस से शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। पुलिस की इस लापरवाही को लेकर वहां के लोगों में नाराजगी है।
बाहर से ताला लगाकर कोठी के अंदर होता था जिस्म का कारोबार
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राहक और लड़की को कोठी में सिर्फ एक घंटे या दो घंटे के लिये भेजा जाता था। कोठी में बाहर से ताला लगा दिया जाता था ताकि किसी को शक ना हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां ना तो दलाल दिखता था और ना ही कोई कॉलगर्ल। दरअसल सौदेबाजी कहीं और होती थी और इस काले धंधे को अंजाम देने के लिये कोठी को प्रयोग में लाया जाता था। पुलिस ने कोठी के अंदर से शराब की बोतले और कई अश्लील वस्तुएं बरामद की है। पुलिस उस कोठी के मालिक के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है तथा गिरफ्तार किये लड़कियों से भी पूछताछ जारी है ताकि इस धंधे की जड़ तक पहुंचा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications