उड़ीसा: बिजली गिरने से एक मासूम सहित 7 लोगों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज आंधी के चलते बिजली की तारें टूट गईं और कई जगह आग भी लगे। अधिकारियों ने बताया कि उड़ीसा के तटीय शहर पारादीप में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर मजदूर हैं और एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और अभी भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की खबर है जिन्हें बचाने के लिये बचाव दल प्रयासरत हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने इलाके का दौरा किया है मगर अभी तक किसी भी मुआवजे की सूचना नहीं है। हालांकि सरकारी अस्पताल में जिन घायलों को भर्ती कराया गया है उन्हें राज्य सरकार ने कुछ मुआवजे की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications