LIVE: गुजरात में पहले चरण में पटेल समाज के हाथ में मोदी की किस्‍मत

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। 87 सीटों पर वोटिंग चल रही है। अभी तक की खबरों के मुताबिक सभी जगह शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। आज की कुल सीटों में से 54 सीटें सौराष्‍ट्र की हैं, जहां केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी का गढ़ माना जाता है। अब देखना यह है कि नरेंद्र मोदी का सिक्‍का यहां कितना चल पाता है।

बने रहिये वनइंडिया के साथ ताज़ा अपडेट के लिये। लेटेस्‍ट अपडेट के लिये कृपया इस पेज को रिफ्रेश करें।

7:30 बजे। कड़ी सुरक्षा के बीच सौराष्‍ट्र के एक जिलों में मतदान शुरू हुआ। जबकि बाकी जगह 8 बजे मतदान शुरू हुआ।

9:17 बजे। मतदान जारी है, महिलाओं के लिये विशेष व्‍यवस्‍था की गई है। यहां पर एक मतदान केंद्र में दो महिलाओं को फिर एक पुरुष को प्रवेश दिया जा रहा है।

10 बजे। ताज़ा खबर मिली है कि सुबह 9:30 बजे तक सिर्फ 6 फीसदी ही मतदान हुआ। यानी मतदान की शुरुआत काफी धीमी हुई है।

11:30 बजे। सुबह 11 बजे तक 18 फीसदी मतदान हुआ। किसी भी मतदान केंद्र से फिलहाल किसी गड़बड़ी की खबर नहीं आयी है।

12:30 बजे। वोट डालने वाले लोगों की खासी कमी देखी गई। लोग मतदान करने घरों से नहीं निकल रहे हैं। 1 बजे के बाद भीड़ बढ़ने की संभावना है।

नेता जी कहिन

केशुभाई पटेल (जीपीपी प्रमुख)- पहले चरण में भले ही थोड़े कम वोट मिलें, लेकिन दूसरे चरण में गुजरात परिवर्तन पार्टी का ही दबदबा रहेगा। मेरी ही पार्टी बहुमत में आयेगी। मोदी सीएम बनेंगे या नहीं, इसकी चिंता हम क्‍यों करें, हमें तो अपनी पार्टी को लेकर आगे बढ़ना है।

शहनवाज हुसैन (भाजपा प्रवक्‍ता)- कांग्रेस पार्टी सिर्फ अपना वजूद बनाये रखने के लिये चुनाव लड़ रही है। इस बार गुजरात से कांग्रेस का सफाया निश्चित रूप से हो जायेगा। मोदी की सरकार ही आनी है यह बात तय है।

मनीष तिवारी (कांग्रेस प्रवक्‍ता)- गुजरात की सत्‍ताधारी पार्टी देश की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों को हलके में ले रहे हैं। क्‍या ऐसे नेता को वोट देना चाहिये। मैं जनता से अपील करूंगा कि आप सोच समझकर वोट करें।

इस चुनाव से जुड़ी कुछ अहम बातें तस्‍वीरों के साथ

कुल 46 महिला उम्‍मीदवार

कुल 46 महिला उम्‍मीदवार

पहले दौर में कुल 846 उम्मीदवारों में से 46 महिलाएं हैं। भाजपा सभी 87 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने 84 सीटों पर। 3 सीटों पर एनसीपी लड़ रही है। यही नहीं केशुभाई पटेल की पार्टी 83 सीटों पर लड़ रही है।

118 किन्‍नर भी देंगे वोट

118 किन्‍नर भी देंगे वोट

आज कुल 1,81,77,953 वोटरों को मतदान करना है, जिनमें 95,75,278 पुरुष, 86,02,557 महिलाएं एवं 118 किन्‍नर शामिल हैं।

सबसे बड़ा घमासान इन सीटों पर

सबसे बड़ा घमासान इन सीटों पर

सुंदरनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, अमरेली, भावनगर सीटें सबसे ज्‍यादा संवेदनशील हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इन्‍हीं सीटों पर सबसे ज्‍यादा घमासान होगा। देखना यह है कि पटेल समाज के लोग केशुभाई पटेल का साथ देंगे या फिर मोदी को एक बार फिर सीएम बनायेंगे। राज्‍य के मंत्री वजुभाई वाला, वासुबेन त्रिवेदी, नरोत्‍तम पटेल, मंगुभाई पटेल, पुरुषोत्‍तम सोलंकी, किरीटसिंह राणा, दिलिप संघानी, कनुभाई भलाला, मोहन कुंदारिया, रंजीत गिलिटवाला का भविष्‍य वोटिंग मशीन में बंद होगा।

कुल 26 राजनीतिक पार्टियां मैदान में

कुल 26 राजनीतिक पार्टियां मैदान में

गुजरात की सभी छोटी-बड़ी पार्टियों को मिलायें तो कुल 26 पार्टियां मैदान में हैं। वहीं 383 निर्दलीय उम्‍मीदवार हैं।

क्‍या मिलेंगे मुस्लिम वोट

क्‍या मिलेंगे मुस्लिम वोट

नरेंद्र मोदी के समर्थन में क्रिकेटर इरफान पठान ने भी जमकर प्रचार किया। विपक्षी दलों का कहना है कि यह सिर्फ दिखावा है, मोदी मुस्लिम सेलेब्रिटीज को मंच पर लाकर मुसलमानों का वोट नहीं पा सकेंगे।

क्‍या चलेगा राहुल का जादू

क्‍या चलेगा राहुल का जादू

केशुभाई पटेल और नरेंद्र मोदी जैसे दिग्‍गजों के गढ़ में महज एक दिन रैली करने आये राहुल गांधी का जादू चल पाया कि नहीं यह आज पता चल जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+