नरेंद्र मोदी ने राहुल से कहा कि गरीब को मोबाइल नहीं रोटी चाहिए

narendra-modi
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार का अंतिम दौर अपने चरम पर है। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि राहुल अपना होमवर्क करके प्रदेश में आया करें अन्‍यथा जनता उन्‍हें ऐसे ही वापस कर देगी। जो लोग गुजरात में भ्रष्‍टाचार की बातें करते हैं उन्‍हें पहले राज्‍य में हुए विकास को देखना चाहिए।

गुजरात के जामनगर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव राहुल गांधी ने प्रदेश में भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ अपने सपनों के बारे में सोचतें हैं, जबकि महात्‍मा गांधी ने कहा था कि अच्‍छा राजनेता वो होता है जो कि अपने सपनों की अनदेखा करता है और दूसरों के लिए काम करता है। यहां जनता की नहीं सुनी जाती है, मुख्‍यमंत्री सिर्फ अपनी ही सुनाते हैं जबकि हर भारतीय को देश‍वासियों की आवाज सुननी चाहिए चाहे वो किसी भी धर्म, जाति का हो।

गुजरात में पहली बार जनता को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होने कहा कि महात्‍मा गांधी मेरे राजनीतिक गुरू हैं और मैं उन्‍हीं के बताये रास्‍तों पर चलता हूं। गौरतलब है कि आज का दिन गुजरात में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। इसलिये दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे है।

13 दिसंबर को राज्‍य में मतदान होगा जिसको ध्‍यान में रखते हुए राज्‍य की सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी गई है। आज भाजपा के कई वरिष्‍ठ नेताओं ने जनता को सम्‍बोधित किया और गुजरात की जनता से भाजपा को सत्‍ता में वापस लाने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+