Pictures: ऐश्वर्या को भी भाया मोदी का गुजरात
विकास पुरूष नरेन्द्र मोदी के खिलाफ हाल ही में हुए कांग्रेस की चुनाव रैलियों में उनके विकास कार्यों की जमकर धज्जियां उड़ाई गयी है लेकिन लगातार हो रहे विकास कार्यों के हमले की खबर के बीच एक सुंदर खबर भी आयी है जो कि मोदी और उनके समर्थकों के चेहरे पर मुस्कान जरूर बिखेर देगी।
हुआ यूं कि बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा और आदर्श बहू ऐश्वर्या राय बच्चन बड़ौदरा में एक ज्वैलरी शो के उद्घाटन के लिए पहुंची थीं जहां उन्होंने गुजरात के विकास वाले प्रश्न के जवाब में कहा यहां की खूशबू में विकास की महक है और मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह प्रांत वाकई में काफी आगे है। आपको बता दें कि गुजरात के ब्रांड एंबेसडर ऐश के लविंग फॉदर इन लॉ अमिताभ बच्चन हैं जो कि हर मीडिया चैनल पर कहते हुए सुने जाते हैं कि खुशबू है गुजरात की...।
खैर मोदी के लिए यह बात फायदेमंद हो सकती है क्योंकि इससे आम आदमी के बीच में यह संदेश जरूर जाता है कि केवल विरोधी दलों को छोड़कर आम से खास लोगों के बीच में गुजरात के विकास की बातें होती हैं और वो लोग गुजरात की इस प्रगति से काफी खुश हैं।
आईये आपको दिखाते हैं इस खूबसूरत पल की खूबसूरत झलकियां।

खुशबू है गुजरात की
बड़ौदरा में एक कल्याण ज्वैलरी शो के उद्घाटन के लिए पहुंची थीं ऐश्वर्या राय बच्चन।

खुशबू है गुजरात की
ऐश कल्याण ज्वैलरी शो में दूसरी बार दिखायी दी हैं। इससे पहले वो कोच्ची में दिखी थीं।

खुशबू है गुजरात की
कल्याण ज्वैलरी शो के उद्घाटन के लिए पहुंची ऐश काफी खुश दिखायी दे रही थीं।

खुशबू है गुजरात की
ऐश को भी गुजरात काफी अच्छा लगा।

खुशबू है गुजरात की
ऐश ने कहा कि वाकई में गुजरात काफी आगे है।

खुशबू है गुजरात की
गुजरात के ब्रांड एंबेसडर ऐश के लविंग फॉदर इन लॉ अमिताभ बच्चन हैं।

खुशबू है गुजरात की
ऐश ने कहा कि वो बहुत जल्द फिल्मों मे वापसी करेंगी।

खुशबू है गुजरात की
ऐश ने कहा कि दूसरे राज्यों को भी गुजरात से सीखना चाहिए।

खुशबू है गुजरात की
ऐश को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग मौजूद थे।

खुशबू है गुजरात की
हल्के हरे रंग के सलवार-कमीज में ऐश बेहद ही सुंदर लग रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications