सरकार सिलेंडर का कोटा 6 से बढ़कार 9 करने की तैयारी में, EC सख्त

दरअसल यह खबर निश्चित तौर पर महंगाई से त्रस्त आम जनता के लिये राहत भरी है कि सिलेंडरों की सब्सिडी फिक्स करने वाली सरकार अब इसमें थोड़ी सी छूट देने की मूड में है। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने मंगलवार को दिल्ली में कहा कि सरकार सस्ते सिलेंडरों का कोटा 6 से बढ़ाकर 9 करने पर विचार कर रही है। हालांकि 6 सिलेंडर का कोटा प्रधानमंत्री की अगुवाई में कैबिनेट ने तय किया था, लिहाज़ा इसमें किसी किस्म के बदलाव के लिए भी कैबिनेट की मंज़ूरी जरूरी है।
मोईली ने कहा कि यह प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में पेश किया जायेगा। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने इसे गुजरात चुनाव से जोड़कर देख रही है। भाजपा का कहना है कि 13 दिसंबर को गुजरात में मतदान होगा, उसके ठीक पहले ये घोषणा करके सरकार वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। इस ऐलान से चुनाव आयोग खफा है और उसने मोईली को जबाव तलब किया है।












Click it and Unblock the Notifications