दीवाली भी न संभाल सकी कारों को, बिक्री में 8.25 प्रतिशत की गिरावट
देश के ऑटोमोबाइल बाजार को एक करारा झटका लगा है। जहां देश भर के वाहन निर्माताओं ने बीते माह दीवाली के मद्देनजर अपने कारों पर एक से बढ़कर एक ऑफरों को पेश किया ताकि कारों की बिक्री में इजाफा किया जा सके वहीं कारों के बिक्री के परिणाम ने वाहन निर्माताओं को खासा निराश किया है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते माह देश में यात्री कारों की बिक्री में 8.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
सियाम के अनुसार कार श्रेणी में बिक्री पिछले महीने 8.25 फीसदी घटकर 1,58,257 इकाई रही जबकि पिछले साल के इसी महीने में 1,72,493 कारों की बिक्री हुई थी। कारों की बिक्री में आई इस गिरावट का कारण ब्याज दर और इंधन की कीमत का उंचा होना माना जा रहा है। जिसके कारण बीते त्योहारी सिजन में ग्राहकों की कार खरीदने की रूचि में कमी देखने को मिली है। वहीं यात्री कारों के अलावा बाइकों की बिक्री में मामूली इजाफा देखने को मिला है।
कारों के बिक्री के मामले में यह माह दिसंबर भी वाहन निर्माताओं के चिंताजनक बना हुआ है, क्योंकि दिसंबर माह में शुरू से ही बिक्री में कोई इजाफा देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि वाहन निर्माताओं ने दिसंबर माह के मद्देनजर अपने वाहनों पर ऑफरों की झड़ी लगा दी है लेकिन इस माह में बहुत कम ही ग्राहक होतें हैं जो कि वाहन खरीदते है। इस सबसे मुख्य कारण यह होता है यह वर्षांत माह होता है।
यदि इस माह में आप वाहन खरीदते तो आपके वाहन का मॉडल 2012 रहता है और यदि महज एक माह रुककर यानी की जनवरी में आप वाहन खरीदतें हैं तो आपका वाहन 2013 का मॉडल कहा जाता है। शायद यही कारण है कि ग्राहक दिसंबर माह में वाहन खरीदने से कतरातें हैं। इसके अलावा इस समय देश में पेट्रोल की उंची कीमत की मार भी वाहनों की बिक्री पर खासी पड़ी है।
बीते माह देश में सबसे ज्यादा यात्री कारों की बिक्री में मारूति सुजुकी ने कुल 74,793 कारों की बिक्री की है। वहीं देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्युंडई ने बीते नवंबर माह में 34,698 कारों की बिक्री दर्ज की है। तीसरे पायदान पर टाटा मोटर्स रहा, टाटा मोटर्स ने बीते नवंबर माह में कुल 13,538 यात्री कारों की बिक्री दर्ज की है। इसी क्रम में सबसे नीचले पायदान पर जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फौक्सवेन रही। फौक्सवेगन ने नवंबर माह में कुल 51 यात्री कारों की ही बिक्री की है।












Click it and Unblock the Notifications