भोपाल के युवाओं में बढ़ी सेक्सी दिखने की चाहत
भोपाल। भारत में अभी भी सेक्स को एक वर्जित विषय ही माना जाता है लेकिन फिल्म और टेलीविजन युवाओं की सोच में बदलाव ला रहे हैं। अब युवा पारिवारिक कार्यक्रमों में भी ऐसे कपड़े पहनने लगे हैं जिसे वह पहले नहीं पहन सकते थे। भोपाल में स्किन ट्रीटमेंट क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर का कहना है कि युवा अब सेक्सी दिखने के लिए स्किन ट्रीटमेंट पर काफी पैसे खर्च करते हैं। यहां तक कि अब युवा इस पर खुलकर बात भी करने लगे हैं।
एक मीडिया हाउस द्वारा किये गये सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश के लोग अपनी पत्नी को निर्वस्त्र देखने के आदी होते हैं। हालांकि अधिकांश लोगों का मानना है कि इसमें कुछ भी नया नहीं है और इस प्रकार की अपेक्षा रखना कोई बुरी बात भी नहीं हैं लेकिन इस सर्वे से सेक्स के प्रति लोगों में आने वाला खुलापन तो दिखता है। अभी कुछ ही दिनों पहले भोपाल में हुए हर्बल मेले में सेक्स पावर बढ़ाने वाली जड़ी बूटियों को जानने की पुरूषों में काफी रूचि देखी गई।

सर्वे के अनुसार भोपाल में सेक्स पावर बढ़ाने के लिए कई क्लीनिक खुल गये हैं और जल्द ही कुछ और क्लीनिक भी खुलने वाले हैं। जहां लोग अपनी सेक्स संबंधी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। क्लीनिक से जुड़े डॉक्टरों का कहना है कि हम अपने मरीजों की पहचान छिपाये रखते है।
अपनी राजशाही संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना-जाने वाले भोपाल में सेक्स के प्रति समाज में खुलापन बढ़ रहा है और यह उनके क्रियाकलापों और जीवन शैली में दिखने भी लगा है। फैशन डिजाइनरों के अनुसार टेलीविजन और फिल्मों के द्वारा अब अन्तर्राष्ट्रीय फैशन देश में आ रहा है जिसमें लोग अब बदन दिखाने में शर्म महसूस नहीं करते है।
अभी लगभग एक दशक पहले भी भोपाल में वाइफ स्वैपिंग की घटनाओं ने मीडिया का ध्यान आकर्षित किया था।












Click it and Unblock the Notifications