तालिबानी कर रहे हैं फेसबुक के जरिये आतंकियों की भर्ती

तालिबान ने जो फेसबुक पेज बनाया है उसके अनुसार युवाओं को त्रैमासिक पत्रिका में लिखने, वीडियो संपादन व अनुवाद के लिये आमंत्रित किया है। हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान द्वारा बनाए गए पेज को अब तक 290 लोगों ने पसंद किया है।
इस पेज पर अयाह ए खियाफत ने लिखा है कि प्यारे भाईयों एवं बहनों पेन तलवार से अधिक शक्तिशाली होती है। आपके पास इस शक्तिशाली हथियार के प्रयोग का एक मौका है। आप लोग इस पेज में अपनी पसंद के लेख लिख सकते हैं। पहले संदेश में तालिबान से संपर्क करने के लिए एक ईमेल आईडी भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications