अन्ना पहले से बेहतर, आराम की सलाह: किरण बेदी
नई दिल्ली। अन्ना हजारे अब पहले से बेहतर हैं, उन्हें डॉक्टरों ने पूरे आराम की सलाह दी है इसलिेए मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि वो धैर्य बनाये रखें और अस्पताल आने की जल्दी ना मचाये। अन्ना के हाल के बारे में उन्हें समय-समय पर इतल्ला दे दी जायेगी। अन्ना आते ही अपने लोगों से मिलेंगे इसलिेए आप लोग चिंता मत कीजिये। यह बात अन्ना की अहम सहयोगी किरण बेदी ने ट्विटर पर लिखा है।
मालूम हो कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की शुक्रवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई थी, उन्हें गुड़गांव के एक मेदान्ता मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें इंटेन्सिव केयर यूनिट में रखा गया है। अन्ना की बीमारी की पुष्टि अरविंदकेजरीवाल ने भी की है और कहा है कि वो ऊपर वाले से प्रार्थना करते हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जायें।













Click it and Unblock the Notifications