राज्य सभा से आज फिर वॉक आउट करेगी सपा
नई
दिल्ली। लोकसभा में एफडीआई मुद्दे पर वोटिंग से वॉक आउट करने के बाद समाजवादी पार्टी आज राज्यसभा में भी वोट नहीं करेगी। गौरतलब है कि सपा और बसपा के लोकसभा में वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहने से ही केंद्र सरकार एफडीआई मुद्दे पर अपना बहुमत साबित कर सकी थी। id="toptextpromo">बसपा
ने कल ही स्पष्ट कर दिया था कि हम एफडीआई के मुद्दे पर सरकार को वोट करेंगे क्योंकि यह स्पष्ट कर दिया गया है कि सरकार अपने इस फैसले को किसी राज्य पर नहीं थोपेगी। राज्य सभा में बीएसपी के 15 सांसद हैं अत: यहां भी केंद्र सरकार के लिए मुश्किलें आसान हो जायेंगी। सपा द्वारा वोटिंग से वॉकआउट करने को केंद्र सरकार के लिए बाहर से समर्थन देना माना जा रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>लोकसभा
में बहुमत साबित करने के बाद ही सोनिया गांधी ने कह दिया था कि उन्हें राज्य सभा की चिंता नहीं हैं। सपा के 9 सदस्यों के वॉकआउट करने और राज्य सभा में वोट करने वाले सदस्यों की संख्या 244 से 235 रन रह जायेगी। राज्य सभा सांसद सचिन भी वोट नहीं कर सकेंगे अत: यह संख्या 233 ही रह जायेगी। जीत के लिए सरकार को 117 वोटों की जरूरत है जिसे यूपीए के 90 सांसद, 9 मनोनीत सदस्य, अन्य पार्टियों के 6 और 5 निर्दलीय सांसदों और बसपा के सदस्यों की मदद से सरकार आसान से यहां भी जीत हासिल कर लेगी।











Click it and Unblock the Notifications