जनवरी से मारूति की सभी कारें होंगी महंगी
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी की कारें एक बार फिर से महंगी होने जा रही हैं। जी हां, यदि आपको मारूति की कारें खरीदनी है तो यह आपके लिए सबसे उपयुक्त समय है। क्योंकि कंपनी आगामी माह जनवरी से अपने कारों की कीमत में बढ़ोत्तरी करने जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी ने अपने सभी मॉडलों की कीमत में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है।
मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया कि रुपए में उतार-चढ़ाव से मार्जिन पर दबाव बढ़ रहा है जिसके कारण वह अगले महीने से अपनी सभी मॉडलों की कीमत में बढ़ोत्तरी करने जा रही है। आपको बता दें कि यह बढ़ोतरी 20,000 रुपए तक हो सकती है। मारुति सुजुकी इंडिया के सीओओ (मार्केटिंग ऐंड सेल्स) मयंक पारीख ने बताया कि हमारी सभी कारों की कीमत बढ़ेगी। बढ़ोतरी कारों के मॉडल के मुताबिक होगी और 20,000 रुपए तक हो सकती है।
आपको बता दें कि हाल ही में मारूति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी शानदार कार अल्टो 800 को पेश किया है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इस कार को बेहद ही शानदार कीमत के साथ पेश किया है। इसके अलावा इस कार ने अपनी लोकप्रियता के बूते भारी मात्रा में बुकिंग भी दर्ज की है। इस कार को कंपनी ने 2.44 लाख रुपये में बाजार में पेश किया है। लेकिन जनवरी माह से इस कार की कीमत में बढ़ोत्तरी कर दी जायेगी।
गौरतलब हो कि मारूति सुजुकी के अन्य मॉडलों में स्विफ्ट, डिजायर, ओमनी, किजासी जैसी कारें शामिल हैं। इस फाइनैंशल ईयर की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 5.41% गिरकर 227.45 करोड़ रुपए रहा है। हालांकि कंपनी का मानना है कि वाहनों की कीमत में बढ़ोत्तरी के बाद भी उनकी बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी की कारों को भारतीय ग्राहकों द्वारा सबसे ज्यादा वेटेज मिल रहा है।
जरुर देखें: तस्वीरों में दुनिया की हॉट ग्रीड बेब्स













Click it and Unblock the Notifications