64 दिनों तक सोती रही अमेरिका की निकोल

sleep
वाशिंगटन। वैसे तो एक व्‍यक्ति के लिए छह से आठ घंटे की नींद को पर्याप्‍त माना जाता है और दुनिया भर के स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ भी कम से कम इतनी नींद को तो जरूरी मानते ही हैं लेकिन अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में रहने वाली निकोल डेलीन प्रतिदिन 18 से 19 घंटे तो सोती ही हैं। उनकी मां विकी डेलीन का कहना है कि जब वह खाना खाती है तो भी वह नींद में ही रहती है उसे इस दौरान कुछ भी याद नहीं रहता है। ऐसे में उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। निकोल ने यह भी बताया कि वह अपने परिवार के साथ थैंक्‍स गिविंग, क्रिसमस, जन्‍मदिन और डिज्‍नी वर्ल्‍ड की या‍त्राएं सिर्फ इसलिए नहीं कर सकी क्‍योंकि वह सो रही थी।

क्‍या है इतना सोने की वजह

डॉक्‍टरों के अनुसार निकोल डेलीन नींद की एक दुर्लभ बीमारी क्‍लीवन लेविन या स्‍लीपिंग ब्‍यूटी सिंड्रोम से ग्रस्‍त हैं। क्‍लीवन लेविन की वेबसाइट में लिखा गया है कि इस बीमारी से ग्रस्‍त व्‍यक्ति बिना किसी लक्षण के कई सप्‍ताह, महीनों या वर्षों तक सोता रह रहता है। निकोल की मां ने भी बताया कि निकोल अभी पिछले मार्च में एक लंबी नींद के बाद जागी थी अब पता नहीं उसे फिर कब लंबी नींद आ जाये।

इस बीमारी पर निकोल की मां विकी का कहना है कि बीमारी का पता लगना ही बहुत परेशानी वाली बात है। उनकी मां ने बताया क‍ि इसके इलाज के लिए हमने कई डॉक्‍टरों से सम्‍पर्क किया और इलाज करवाया जिसके बाद कुछ राहत मिली।

लेकिन इस बीमारी के कारण उसके परिवार को कई दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है उन्‍हें निकोल को नींद में ही खाना भी खिलाना पड़ता है और वह नींद के कारण परिवारिक कार्यक्रमों में हिस्‍सा भी नहीं ले पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+