किसानों का नहीं बल्कि बिचौलियों का साथ दे रही है भाजपा: सिब्‍बल

IT minister Kapil Sibal
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। मल्‍टीब्रांड रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर आज लोकसभा में जमकर बहस हो रही है। नियम 184 के तहत हो रही इस बहस के बाद कल वोटिंग होगी। बहस के दौरान यूपीए सरकार का पक्ष रखते हुए दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्‍बल ने कहा कि मल्‍टीब्रांड रिटेल में एफडीआई का फैसला केवल 10 लाख तक की आबादी वाले शहर में ही लागू होगा। इस लिहाज से यह फैसला देश के कवल 18 शहरों में ही लागू होगा। कपिल सिब्‍बल ने विपक्ष पर हल्‍ला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2004 में भाजपा भी मल्‍टीब्रांड रिटेल में एफडीआई के पक्ष में थी लेकिन अब वह पलट रही है।

सिब्‍बल ने कहा कि भाजपा एफडीआई का विरोध कर बिचौलियों का साथ दे रही है और किसानों के हित के साथ खिलवाड़ कर रही है। सिब्‍बल ने यूपीए का पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार युवाओं और किसानों के साथ है इसलिये एफडीआई का फैसला लिया है। उल्‍लेखनीय है कि एफडीआई पर इस महाबहस की शुरुआत भाजपा की वरिष्‍ठ नेता सुषमा स्‍वराज ने शुरु किया।

सुषमा ने मांग की कि सरकार खुदरा बाजार में एफडीआई का फैसला वापस ले। सुषमा स्‍वराज ने कहा कि पिछले शीतकालीन सत्र में एफडीआई लाने की कोशिश की गई थी मगर इसका जमक विरोध हुआ थ। स्‍वराज ने कहा कि इस विरोध में खुद यूपीए में शामिल टीएमसी और डीएमके भी थे। सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत में विदेशी किराना आने से बाजार में एकाधिकार बढ़ेगा और एकाधिकारी बाजार उपभोक्ता के हित में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+