मार्च 2013 से नहीं लगेगा रोमिंग चार्ज

टेलीकॉम विभाग मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी पर भी कंपनियों से बात कर रहा है। अगर इस पर बात बन जाती है तो उपभोक्ताओं को किसी दूसरे राज्य में जाने पर रोमिंग का सामना नहीं करना पड़ेगा, जिससे उन्हें अब अपना नम्बर बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
इस पर जीएसएम के एक्जीक्यूटिव का कहना है कि रोमिंग हट जाने की स्थिति में कंपनियां अपने होने वाले नुकसान की भरपायी के लिए नये टैरिफ प्लान तैयार करेंगी जो कि रोमिंग चार्ज के बराबर होगा। यह टैरिफ देश के कुछ हिस्सों में महंगा तो कुछ हिस्सों में सस्ता हो सकता है।
कंपनियों के इस ऐतराज के बावजूद टेलीकॉम विभाग इस पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है जिससे मोबाइल के इस्तेमाल में उपभोक्ताओं को और भी आसानी हो।












Click it and Unblock the Notifications