जीटी एक्सप्रेस के बोगी में लगी आग, 1 की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली की ओर जाने वाली जीटी एक्सप्रेस ट्रेन देर रात ग्वालियर के पास पहुंची ही थी कि एक अटैंडर ने एसी3 के कोच बी-1 से आग लगी हुई देखी। उसने ट्रेन रूकवाकर बोगी खाली कराई। आग ने इससे लगे बी2 कोच को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि आनन-फानन में डिब्बे में मौजूद यात्रियों को बाहर निकाला गया मगर तबतक आग फैल चुकी थी। आग ने बगल के स्लीपर क्लास बोगी को भी अपनी चपेट में ले लिया।
स्लीपर कोच एस-1 में यात्रा करने वाले एक यात्री एसके वर्मा की घबराहट के चलते हार्ट अटैक से मौत हो गई। हालांकि बचाव दल ने आग पर काबू पा लिया और आज सुबह 7 बजे ट्रेन को दिल्ली के लिये रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है मगर जांच के आदेश दे दिये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications