बीजेपी से इस्तीफा देते वक्त रो पड़े येदियुरप्पा

उन्होने कहा कि मैनें पार्टी की हाईकमान के आदेश को मानते हुए मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया और पार्टी ने मेरे भरोसे को कायम रखते हुए मुझे दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाया। येदियुरप्पा ने खुद को सही साबित करते हुए कहा कि मैं कोई अपराधी नहीं हूं बल्कि मैंने ही राज्य में अवैध खनन को रोका है। मैं अपनी ईमानदारी को एक बार फिर से साबित करूंगा। मैं फिर से आगे बढूंगा।
उन्होने पहले भी यह कहा था उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बात मानते हुए अपना त्याग पत्र नहीं देना चाहिए था। आज इसी विश्वासघात के कारण वह 40 वर्षों बाद पार्टी छोड़ रहे हैं। पार्टी पर तीखे वार करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा मुझे नागासाकी औरि हिरोशिमा की तरह बर्बाद करना चाहती थी लेकिन ऐसा हो न सका। येदियुरप्पा इस इस्तीफे के बाद 9 दिसम्बर को अपनी नई पार्टी 'कर्नाटक जनता पार्टी' की घोषणा करने वाले हैं। वह अपनी पार्टी के लांचिंग के मौके पर अपने समर्थकों और विधायकों को नहीं बुलायेंगे क्योंकि वह नहीं चाहते कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिर जाये वह चाहते हैं कि भाजपा यहां अपना कार्यकाल पूरा करे। अगले साल मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह महत्वपूर्ण भूमिका अदा करना चाहते हैं।
उनहोने कहा कि भाजपा से इस्तीफा देने के बाद मेरा राजनीतिक जीवन खत्म नहीं हुआ है बल्कि एक नई शुरूआत हो गयी है।












Click it and Unblock the Notifications